फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three girls from the district selected in Shooting Ball Premier League

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की तीन लड़कियां शूटिंग बाॅल प्रीमियर लीग में चयनित

Thu, 19 Feb 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Three girls from the district selected in Shooting Ball Premier League
18jjrp14- झज्जर। एशियन शूंटिंग बाल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान। स्रोत- स्वयं
झज्जर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के जयसिंह पुर कस्बे में 20 से 22 फरवरी तक जयसिंह पुर शूटिंग बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। शूटिंग बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें 20 लाख के लगभग इनामी राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

एशियन शूंटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान ने बताया कि इस लीग में लड़कों की 12 टीम और लड़कियों की छह टीमें भाग ले रही हैं। हरियाणा के हिसार जिला निवासी सुरेश कुमार को एक टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा से नितेष, हितेन शर्मा और रॉबिन सिंह खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

लड़कियों में तनु, महिमा व अंश चयनित
लड़कियों की टीम में झज्जर से तनु, महिमा, अंशु का चयन हुआ है। लीग का आयोजन एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रवींद्र सिंह तोमर, एशियन शूटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान, शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बघेल, उप प्रधान डॉ. ओपी माचरा, कार्यकारिणी सदस्य रंजीत नाना, टेक्निकल चेयरमैन रंजीत बिश्नोई, कंट्रोलर अतुल तोमर और राजेंद्र नंद्रेकर और उनकी पूरी टीम की देखरेख में होगा। यह लीग राउंड रोबिन लीग के आधार पर खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed