फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three children kidnapped while returning from school

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल से लौटते समय तीन बच्चों का अपहरण

Sat, 17 Aug 2024 05:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Three children kidnapped while returning from school
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव चमनपुरा से अज्ञात लोगों ने स्कूल में पढऩे वाली 2 लड़कियों व एक लड़के का अपहरण कर लिया। अपहरण करने की शिकायत बच्चों के दादा ने दुजाना थाने में दी है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चमनपुरा निवासी रामकिशन ने बताया हैं कि उसकी पोती अशिंका, दिव्या व लड़का आयूष शेरिया के एसजीएन स्कूल में पढ़ाई करते है। 14 अगस्त को बच्चों के स्कूल की बस बच्चों को गांव के स्टैंड पर छोडऩे आई। तभी वहां एक कार आकर रूकी, जिसमें एक महिला व दो युवक मौजूद थे। कार में सवार एक महिला उतरी और तीनों बच्चों को कार के अंदर बैठाकर मौके से फरार हो गए। दादा ने पुलिस में शिकायत में कहा हैं कि उसके बेटे संदीप की शादी गांव पहलादगढ़ निवासी प्रियंका से हुई है। संदीप व प्रिंयका के बीच पिछले कई दिनों से अनबन चल रही है। जिसके चलते प्रियंका मायके में रहती है। उसने शक जाहिर किया कि उसकी पुत्रवधु और किसी अज्ञात ने उसके पोते और पोतियों का अपहरण किया हैं। वारदात के बाद से प्रियंका का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं।
विज्ञापन



वर्जन
गांव चमनपुरा से अज्ञात ने तीन स्कूली बच्चों का अपरहण करने की शिकायत मिली है। परिजनों की शिकायत पर अपरहण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। महिला की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित कुमार, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed