फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three buses left for Faridabad, police deployed at examination centers, 7388 will take the exam today

Jhajjar-Bahadurgarh News: फरीदाबाद के लिए तीन बसें रवाना, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात, आज 7388 देंगे परीक्षा

Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three buses left for Faridabad, police deployed at examination centers, 7388 will take the exam today
25jjrp14- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में फरीदाबाद के रूट को देखते हुए अभ्यार्थी। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा पर अस्थाई शेड बनाकर शटल बसाें के लिए काउंटर अनुसार रूट बनाए गए हैं। फरीदाबाद जाने के लिए 14 से 18 काउंटर तक रूट के अनुसार बसाें की व्यवस्था की गई है। बहादुरगढ़, बेरी, माछरोली, साल्हावास, बादली व मातनहेल ब्लॉक में भी पांच-पांच काउंटर बनाकर फरीदाबाद के अलग-अलग पांच रूटों पर बसों को चलाने की व्यवस्था है। सभी सातों ब्लॉकों पर अधिकारियाें व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जिले से शुक्रवार को तीन रोडवेज बसों को अभ्यार्थियों के लिए फरीदाबाद भेजा है। वहीं सातों ब्लॉकों में रोडवेज अधिकारियों की तरफ से निरीक्षण किया गया है। जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई। जिले से अलग-अलग जिलों में जाने वाले अधिकतर परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में सफर किया।
विज्ञापन

सामान्य बस अड्डा में चस्पा किए गए फरीदाबाद के रूट के फ्लैक्स व बैनर को देखने के लिए अभ्यर्थियाें की भीड़ लगी रही। जिला प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया की अफवाहों पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। आज से दो दिनों तक जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर चार शिफ्टों में 14,776 परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पहले दिन दोनों शिफ्ट में 7,388 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर रेवाड़ी जिले के अभ्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इनके लिए शहर के सामान्य बस अड्डा से शटल बसें चलाई जाएगी, जो अभ्यार्थियों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएगी।

यहां के लिए चलेंगी शटल बसें
सामान्य बस अड्डा झज्जर में शटल बसों के लिए बनाए गए अस्थाई काउंटरों पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने वाली बसों के पांचों रूटों के फ्लैक्स व बैनर भी चस्पा किए गए हैं। पांच रूटों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के नाम भी लिखे गए हैं ताकि परीक्षा देने के लिए पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
ध्यान दें
रूट : परीक्षा सेंटर
रूट नंबर-एक : इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर, महाराज अग्रसेन कॉलेज झज्जर व एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर
रूट नंबर-दो : शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, कुलदीप सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुरुग्राम रोड झज्जर व एचआर ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादली रोड झज्जर
रूट नंबर-तीन : राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर, राजकीय पॉलटेक्नीकल व गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना
रूट नंबर-चार : न्यूटन हाई स्कूल, आरईडी स्कूल पुराना तलाव रोड झज्जर ब्लॉक-ए व आरईडी स्कूल पुराना तलाव रोड झज्जर ब्लॉक-बी
रूट नंबर-पांच : दीपचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा



फरीदाबाद परीक्षा केंद्र के सात ब्लॉकों से चलेंगी बसें
जिले से फरीदाबाद जिले में परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए सात ब्लॉकों से बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें झज्जर ब्लॉक से सामान्य बस अड्डा झज्जर, बहादुरगढ़ ब्लॉक से नया बस अड्डा बहादुरगढ़, बेरी ब्लॉक से बस अड्डा बेरी, साल्हावास ब्लाक से एचडी स्कूल साल्हावास, मातनहेल ब्लॉक से अनाज मंडी मातनहेल, बादली से बीडीपीओ कार्यालय बादली और माछरौली ब्लॉक से राजकीय माध्यमिक विद्यालय माछरौली से परीक्षार्थियों के लिए बसें रवाना होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए बसें निर्धारित स्थानों से सुबह तीन बजे से चलेंगी व आखिरी बस सुबह 4.45 बजे रवाना होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसें सुबह साढ़े सात बजे से सुबह नौ बजे तक चलेंगी।



जिले के सातों ब्लॉकों में फरीदाबाद के लिए बनाए काउंटर रूट
जिले से फरीदाबाद परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए काउंटर अनुसार रूट बनाए गए हैं। सभी सातों ब्लॉकों में फरीदाबाद जाने वाली बसों के लिए पांच रूट बनाए गए हैं।
काउंटर : रूट
एक : नहरपार सेक्टर 75, निकास 6 सर्वोदय
दो : एनआईटी फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड
तीन : सेक्टर 12, फरीदाबाद परेड ग्राउंड
चार : सूरजकुंड इबीजा टाउन, लेकवुड सिटी
पांच : बल्लभगढ़ बस स्टैंड
रोहतक के परीक्षा केंद्र के लिए यहां से चलेंगी बसें

रोहतक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियाें के लिए सामान्य बस अड्डा झज्जर व बस अड्डा बहादुरगढ़ से बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट के लिए सात बजे से आठ बजे तक बसों का संचालन होगा। महिला अभ्यर्थी के साथ परिवार का एक सदस्य साथ में निशुल्क यात्रा कर सकता है।



फरीदाबाद में परीक्षा केंद्रों के लिए मिलेगी शटल सर्विस

जिले से फरीदाबाद परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा की गई है। जिला फरीदाबाद प्रशासन ने पांच पिकअप प्वाइंट निर्धारित किए हैं, जहां से 470 बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को आगे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। झज्जर जिले के हजारों विद्यार्थियों को इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।



नियंत्रण कक्ष से होगी मॉनिटरिंग

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा निर्देशानुसार एसडीएम अंकित कुमार चौकसे, सीटीएम नमिता कुमारी व अन्य अधिकारियों की तरफ से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। एडीसी जगनिवास परीक्षा के लिए ओवरऑल प्रभारी अधिकारी रहेंगे। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो परीक्षा के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा।



डीसी ने हेल्प डेस्क व शटल बस सर्विस बूथों का किया निरीक्षण
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार शाम परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने झज्जर बस अड्डा पर रोडवेज की तरफ से परीक्षार्थियों के लिए चलाई जा रही विशेष बस सेवाओं, शटल सेवा बूथों और हेल्प डेस्क की तैयारियों को देखा। डीसी ने सबसे पहले बस स्टैंड परिसर में बनाए गए हेल्प डेस्क पर पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बस स्टैंड पर युवाओं से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार चौकसे(आईएएस) व जीएम रोडवेज संजीव भी मौजूद रहे।


जिला प्रशासन की अपील

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, अपने एडमिट कार्ड एवं एक वैध पहचान पत्र अवश्य साथ रखें और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रहेंगे। किसी भी जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन कंट्रोल रूम - 01251-253117, 01251-253118

हेल्प लाइन नंबर रोडवेज झज्जर - 9467154214

हेल्प लाइन नंबर रोडवेज बहादुरगढ़ - 9467154209


सीईटी परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग की तरफ से पूरी तैयारियां की जा चुकी है। सभी सातों ब्लॉकों में रोडवेज व अन्य बसों को भेजा गया है। इसके अलावा सभी सातों ब्लॉकों का निरीक्षण भी किया गया है। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिले से तीन रोडवेज बसें अभ्यर्थियाें की संख्या के अनुसार फरीदाबाद के लिए भेजी गई है।

- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर चारों शिफ्टों में कुल 14,776 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जबकि जिला से दूसरे जिलों फरीदाबाद और रोहतक जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए सात स्थानों से बसें संचालित होंगी।

- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिला उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed