फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused of assault with ASI sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: एएसआई के साथ मारपीट के तीन आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three accused of assault with ASI sent to jail
झज्जर। वीआईपी ड्यूटी के दौरान झज्जर पुलिस के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करके ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान गांव दुजाना निवासी उमेश, रोहित व दिनेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान आरोपियों के परिजनों द्वारा एतराज जताने पर चिकित्सकों ने एक आरोपी को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई रोहतक के चिकित्सकों द्वारा आरोपी की स्वास्थ्य संबंधी जांच के पश्चात आरोपी को तुरंत वापस पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान गुढ़ा फ्लाईओवर पुल के पास ड्यूटी पर तैनात एएसआई कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करके ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि 18 मई को उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार दुष्यंत चौटाला की क्रॉसिंग के दौरान गुढ़ा फ्लाईओवर पुल के पास एएसआई कृष्ण कुमार कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। एएसआई कृष्ण कुमार ने बाइक सवार युवकों को रुकवा कर मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने के लिए कहा। जिस पर तीनों युवक गाली गलौज करते हुए एएसआई कृष्ण के हाथ से चालान मशीन छीनने की कोशिश करने लगे। तीनों ने मारपीट करते हुए उसे नीचे गिराकर चोटे मारी, उसका चश्मा तोड़ दिया व वर्दी फाड़ दी। मारपीट से घायल पुलिस कर्मचारी का सिविल हॉस्पिटल झज्जर से उपचार करवाया गया। वारदात के संबंध में पीड़ित एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर झज्जर में वापराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed