फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thousands of liters of water wasted due to a burst drinking water pipeline

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेयजल पाइप लाइन फटने से बह गया हजारों लीटर पानी

Wed, 18 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water wasted due to a burst drinking water pipeline
-फोटो 55 : नाहरा-नाहरी मार्ग पर बनी ड्रेन के पास पेयजल पाइपलाइन से निकला फव्वारा। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी मार्ग पर बनी ड्रेन के साथ पानी की मुख्य पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर साफ पानी नाले में बह गया। पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे की तरह बाहर निकलता रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, सतीश शर्मा, मनीष व सचिन ने बताया कि पानी की यह पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई है। अचानक यह फट गई और इसमें दिनभर हजारों लीटर पानी बेकार बहता रहा। इसकी सूचना जन स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा और पानी नाले में गिरता रहा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार लीकेज की शिकायत भी की जा चुकी थी लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण अब यह पूरी तरह फट गई। विभाग को पाइपलाइन की मरम्मत कर जल बर्बादी रोकनी चाहिए। पहले ही शहर में पानी की कमी रहती है, ऐसे में हजारों लीटर पानी का बहना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed