{"_id":"6493530625ffbcd0b6065017","slug":"thousands-did-yoga-every-section-of-the-society-became-participants-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-1109-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हजारों ने किया योग, समाज का हर वर्ग बना सहभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हजारों ने किया योग, समाज का हर वर्ग बना सहभागी
Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविरों का आयोजन किया गया। सरकारी स्तर पर सात स्थानों पर कार्यक्रम हुए। सामाजिक संगठन स्वयं सेवी और धार्मिक संस्थाओं ने सैकड़ों स्थानों पर शिविर लगाए जिसमें हजारों साधकों ने योग क्रियाएं की। बच्चों से लेकर, युवा महिलाएं, बुजुर्ग और उद्यमी, सब सहभागी बने। रोडवेज कर्मशाला में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें रोहतक सांसद डॉ.अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। सांसद, डीसी समेत जिले के तमाम विभागीय अधिकारियों ने आम जनता के साथ योग किया। साधकों ने सुबह के समय नियमित रुप से योग करने का संकल्प लिया।
रोडवेज कर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का सुबह छह बजे आयोजन किया गया था लेकिन उत्साहित लोग सुबह पांच बजे से ही यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी इसमें शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश दिया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में साधकों ने सुना। इस उपरांत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से देशवासियों और दुनियाभर में फैले योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपना शुभकामना संदेश दिया। पीएम के शुभकामना संदेश को भी लाइव प्रसारण से योग साधकों ने सुना। इससे पूर्व डीसी शक्ति सिंह ने योग दिवस पर मुख्य अतिथि सांसद अरविंद शर्मा का योग कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। योगायार्च बलदेव, योग सहायक निशा व बिजेंद्र ने जिला स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों को प्रोटोकॉल आधारित ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन व त्रिकोणासन, बैठकर करने वाले दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूक व वज्रासन, पेट के बल लेटकर किए वाले मकरासन, भुजंगासन, शलभासन तथा सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी, पवनमुक्तासन व शवासन आदि योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाया और मंच संचालन सीओवीटी दिनेश कुमार यादव ने किया। राष्ट्रगान के साथ योग कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में योग प्रदर्शित करने वाली बालिका टीम को मुख्य अतिथि डॉ शर्मा ने प्रशंसा पत्र देते हुए सम्मानित किया। प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधा भेंट किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर, पूर्व मंत्री कांता देवी, केशव सिंघल, गोपाल गोयल सहित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी, पतंजलि से कृष्ण कुमार, पंकज शर्मा, गुरुकुल झज्जर से योगाचार्य, बड़ी संख्या में छात्र, योग साधक और विभिन्न संगठनों के गणमान्य जन मौजूद रहे।
भारतीय योग पद्धति को दुनिया में मिली पहचान : अरविंद
रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया। इससे प्राचीन व प्रामाणिक भारतीय योग पद्धति को दुनियाभर नई पहचान मिली। आज भारतीय योग पद्धति को दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में अपनाया गया है। सांसद ने कहा कि योग शरीर व मन को स्वस्थ रखता है। मन की एकाग्रता को बढ़ाता है । सबसे बड़ी बात योग समाज को जोड़ता है, आपसी भाईचारे को मजबूत करता है ।
विज्ञापन
योग हमारा पुरातन ज्ञान : डीसी
डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि योग हमारा पुरातन ज्ञान है। जिसको पूरी दुनिया स्वीकार ही नहीं बल्कि अंगीकार भी कर रही है। नियमित योग से शरीर व मन का समन्वय बेहतर होता है। हमें योग दिवस पर ही नहीं बल्कि नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे मन और तन दोनों स्वस्थ्य रहेगा।