{"_id":"604141938ebc3e8c911c78b5","slug":"those-on-the-rohtak-delhi-line-will-no-longer-get-the-sirsa-express-train-bahadurgarh-news-rtk598375450","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक-दिल्ली लाइन वालों को अब नहीं मिलेगी सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-दिल्ली लाइन वालों को अब नहीं मिलेगी सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक, सांपला और बहादुरगढ़ से नई दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को अब सिरसा एक्सप्रेस की सेवा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से इस लाइन के दैनिक रेलयात्रियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से सिरसा एक्सप्रेस का परिचालन पुराने रूट पर ही बहाल करने की मांग की है।
दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता व महावीर पार्क बहादुरगढ़ के निवासी सतपाल हाडा ने बताया गया है भारतीय रेलवे बोर्ड ने सिरसा एक्सप्रेस का रूट बदलने का फैसला लिया है। हाडा से गत 6 फरवरी को उत्तर रेलवे के मुख्य जन सूचना अधिकारी को पत्र लिखकर दिल्ली-रोहतक-भिवानी-सिरसा रेल लाइन पर यातायात सेवाओं के बारे में कई तरह की जानकारी मांगी थी। हाडा ने बताया कि दैनिक रेल यात्री के संज्ञान में आया था कि सिरसा एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी की जा रही है। इसलिए उन्होंने आरटीआई के जरिये इस संबंध में भी पूछा था। रेलवे बोर्ड इस सवाल के जवाब में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक निदेशक/कोचिंग एवं सीपीआईओ विवेक कुमार सिन्हा ने सतपाल हाडा को 26 फरवरी को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने बताया है कि जन प्रतिनिधियों की मांग और उत्तर रेलवे व उत्तर पश्चिमी रेलवे से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर दिल्ली के तिलक ब्रिज स्टेशन से सिरसा तक जाने वाली गाड़ी नंबर 14085/86 सिरसा एक्सप्रेस का संचालन सिरसा से भिवानी-रेवाड़ी-गुरुग्राम के रास्ते तिलक ब्रिज तक करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि फिलहाल नियमित गाड़ियों का परिचालन नहीं हो रहा है, इसलिए यह भी अभी तय नहीं किया गया है कि सिरसा एक्सप्रेस अपने परिवर्तित रूट पर कब से चलेगी।
सिन्हा ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेनों को 23 मार्च 2020 से रद्द किया गया था। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए और राज्य सरकारों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में केवल सीमित ठहराव वाली विशेष ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। सिन्हा ने बताया कि अभी तक यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। (संवाद)