{"_id":"66e4bf3544033a752d068726","slug":"this-time-the-lotus-will-bloom-with-huge-votes-captain-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113711-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार भारी मतों से खिलेगा कमल : कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार भारी मतों से खिलेगा कमल : कप्तान
Sat, 14 Sep 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह बिरधाना का स्वागत किया जा रहा है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव रूडियावास, नौगांवा, बिरड़, साल्हावास, मुंडाहेड़ा सहित अन्य गांवों में कप्तान सिंह बिरधाना फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बिरधाना ने कहा कि अबकी बार झज्जर विधानसभा सीट पर भारी मतों से कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में क्या क्या समस्याएं है, उनको जानता हूं। उनके समाधान करवाने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है, लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा, जब आप आशीर्वाद देकर चंडीगढ़ पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ और लूट में विश्वास रखती है। आमजन की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से उनको कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के साथ ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।