फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Third annual Shyam Sankirtan Mahotsav to be held on 27th at Nandishala for collection of straw

Jhajjar-Bahadurgarh News: तुड़ा संग्रह के लिए नंदीशाला में तीसरा वार्षिक श्याम संकीर्तन महोत्सव 27 को

Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Third annual Shyam Sankirtan Mahotsav to be held on 27th at Nandishala for collection of straw
-फोटो 57 : हवन में आहूति देते लोग। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गौधन सेवा समिति की ओर से साप्ताहिक हवन शहर के मेला ग्राउंड के नजदीक नंदीशाला में किया गया। हवन को विधि विधान से सोनू बंसल ने संपन्न करवाया। हवन पर यजमान के तौर पर सुशील राठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौधन सेवा समिति से रमेश राठी, कृष्ण चावला, प्रवीण, राजा जून, सुशील राठी, फौजी, हिमांशु बंसल, कैलाश अतरी, अशोक परूथी आदि उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के पश्चात गौधन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश राठी ने बादली रोड पर मेला ग्राउंड के निकट नंदीशाला में 27 अप्रैल को शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक होने वाले तीसरे वार्षिक श्याम संकीर्तन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम गीताज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु (तपोवन हरिद्वार) के पावन साहित्य में होगा। महोत्सव में नरेश नरसी फतेहाबाद, मांगेराम अत्री दिल्ली, हेमंत ठाकुर दिल्ली, पंकज बहादुरगढ़ व पंडित देव पाराशर बहादुरगढ़ वाले बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेसहारा गौ माता एवं नंदी महाराज के लिए पूरे साल भर का सूखा चारा संग्रह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed