फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves took away cash and jewelery by entering the house, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण समेट ले गए चोर, मामला दर्ज

Mon, 27 Feb 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery by entering the house, case registered

विज्ञापन
बेरी। गांव दूबलधन में चोर शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी और आभूषण समेट ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव दूबलधन निवासी अश्वनी ने बताया कि वह शनिवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ कमरे में सो रहे थे और दूसरे कमरे पर ताला नहीं लगा था। रविवार की सुबह 6 बजे जब उठे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब कमरे में देखा तो अलमारी खुली हुई थी ओर लोहे का बक्सा छत के ऊपर पड़ा था। लोहे के बक्से से एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट, दो जोड़ी सोने के बाले, चार जोड़ी नाक की लौंग, चांदी की पाजेब और करीब 4 हजार नकद गायब मिले।
विज्ञापन

वर्जन
गांव दूबलधन में घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बताया गया है कि एक बक्सा चोरी करने के बाद चोरों ने मकान की छत पर छोड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed