फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves entered three houses, stole jewelery and cash worth lakhs in two

तीन घरों में घुसे चोर, दो में लाखों के आभूषण और नकदी चुराए

Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered three houses, stole jewelery and cash worth lakhs in two
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिला मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेड़ी खुम्मार गांव में रात के समय चोरों ने दो मकानों से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब चोर तीसरे मकान में घुसे तो मकान मालिक उठ गए और उसने एक चोर को जब डंडा मारा तो वह गिर गया। चोर के दो कारतूस भी वहां पर गिर गए, लेकिन चोर वहां से भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना रात को पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी खुम्मार निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात को करीब 3:30 बजे उसके मकान में चोर घुसे थे। जब उसे आवाज सुनाई दी तो वह उठा और देखा तो घर में चोर घुसे हुए थे। वह डंडा उठाकर चोरों के पीछे भागा और एक चोर को डंडा मारा। जिससे वह गिर गया लेकिन जल्द ही उठकर गेट कूद कर फरार हो गए। इस दौरान हथियार बंद चोर के दो कारतूस भी वहां गिर गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान पता चला कि रात के समय चोर दो मकानों में और भी चोरी करके गए हैं।
विज्ञापन

चंद्रकिरण पुत्र लीलुराम निवासी गांव खेडी खुम्मार ने बताया कि रात को वह और उसका परिवार घर में सो रहे थे। जब उसने सुबह उठ कर देखा तो उसके मकान के अंदर वाले कमरे में गोदरेज की अलमारी व संदूक का ताला टूटा था। चोर उसमें से 6 जोड़ी झुमकी सोना, 10 जोड़ी पाजेब चांदी, 2 मंगलसूत्र, 8 सोने की अंगूठी, एक चांदी गाय-बछड़ा व चांदी की राधा कृष्ण मूर्ति, 61000 रुपये नकद चोरी कर ले गए व उसके पड़ोसी संदीप पुत्र अजीत के घर से संदूक व अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमकी सोना, एक जोड़ी पाजेब चांदी, 10 चांदी सिक्के व एक लाकेट सोना और 10000 रुपये चोर चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखाई दिया नकाबपोश चोर
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कमरे में रात करीब दो बजे चोर मकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। देवेंद्र ने बताया कि चोर चार थे। उनके पास हथियार भी थे। जब तक वे संभल पाते उस समय तक उसने एक चोर को डंडा जड़ दिया था। इतनी देर में वे भाग गए। उनके दो कारतूस भी उसके गेट के पास गिर गए हैं। पुलिस ने कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। चोर करीब दो बजे गांव में घुसे थे और करीब साढ़े तीन बजे भागे हैं। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है।
- वर्जन
चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed