फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves broke the locks and stole jewellery and cash worth lakhs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई

Fri, 12 Jun 2026 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks and stole jewellery and cash worth lakhs.
11jjrp10 चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। संवाद
झज्जर। गांव खुड्डन में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब परिवार का मुखिया नौकरी पर गया हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुड्डन निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। 10 जून की रात करीब 9:15 बजे घर से खाना खाकर ड्यूटी पर चले गए थे। अगले दिन सुबह उनके भतीजे अमन ने फोन कर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजेश घर पहुंचे तो देखा कि कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और लोहे की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि चोर सवा तोला सोने की एक चेन, ढाई तोला सोने की दूसरी चेन, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, सात चांदी के सिक्के और 50 हजार नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दी है।

11jjrp10 चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। संवाद

11jjrp10 चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed