फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   thief

3.65 लाख चोरी के मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 07 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 07 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
 चूंकी झज्जर से पहले चोर वहां बैंकों में ठीक उसी प्रकार लाखों रुपये उड़ा चुके हैं, पुलिस को उम्मीद है कि तीनों जगहों की पुलिस के बेहतर तालमेल से चोरों की गर्दन तक पुलिस के हाथ पहुंचना संभव है। फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी वारदात स्थल पर पहुंच कर सुराग जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ये थे चोरी के दो मामले
वीरवार को चोरों ने शहर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में एक्साइज विभाग के चपरासी को 10-10 रुपये के नोटों के झांसे में लेकर 1.65 लाख रुपये उड़ा लिए थे। कुछ देर बाद ही रेस्टोरेंट से भी चोरों ने एक किसान राजकुमार का दो लाख रुपये वाला थैला उड़ा लिया था। दोनों वारदातें आस पास के क्षेत्र में हुई और पुलिस कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई थी। एक साथ हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस को पशोपेश मेें रखा है।
विज्ञापन


चपरासी के साथ ही बैंक में आए थे चोर
बात स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में कैश काउंटर से एक्साइज विभाग के चपरासी जयनारायण को धोखा देकर 1.65 लाख रुपये उड़ाने की करें तो, इसमें चोर पूरी रेकी के साथ बैंक पहुंचे थे। बैंक के सीसीटीवी फुटेज पर गौर करें तो चपरासी के बैंक में घुसने के कुछ क्षण बाद ही तीन युवक बैंक में आए ओर उनका निशाना शुरू से ही चपरासी रहा। वे वारदात को अंजाम देने तक उसके इर्द गिर्द ही घूमते रहे। पुलिस का मानना हे कि कार्यालय से ही ये युवक उसके पीछे लगे थे। वारदात से पहले पूरी रेकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी साझा की
झज्जर में हुई वारदात से पहले चोर सोनीपत व बहादुरगढ़ के बैंकों में भी इसी तरह सरकारी पैसे पर हाथ कर चुके हैं। पुलिस का मानना है कि वारदातें एक गिरोह द्वारा बड़े ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दी जा रही है। पुलिस ने बैंक से मिली जानकारी को सोनीपत व बहादुरगढ़ पुलिस से साझा किया है। अब तीनों क्षेत्रों की पुलिस एक साथ मिल कर चोरों की गर्दन दबोचने के प्रयास में लगी है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी इस गिरोह की कार्यप्रणाली से अवगत करा कर बैंकों पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस की विशेष टीमें इन मामलों में चोरों की टोह में लगी हैं।


वर्जन-
फिलहाल पुलिस को चोरी के दोनों ही मामलों में कोई अहम सुराग नहीं मिला है। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है। चोरों के बारे में सीसीटीवी से जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर स्केच तैयार किए जा रहे हैं। आसपास के पुलिस थानों व बैंकों को अलर्ट किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
मुनेश, पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed