फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   They wore clothes and took away five lakh rupees kept in the trunk of the scooter.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कपड़ा लगाया और ले उड़े स्कूटी की डिक्की में रखे पांच लाख रुपये

Sat, 06 Jul 2024 06:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
They wore clothes and took away five lakh rupees kept in the trunk of the scooter.
झज्जर। पुराना बस अड्डा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक सवार युवकों ने स्कूटी की डिक्की में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। पीड़ित कुछ देर पहले ही बैंक से पांच लाख निकलकर लाया था। पीड़ित परचून की दुकान से बीड़ी लेने चला गया और चाबी स्कूटी में छोड़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंंजाम दिया। पीड़ित को इसका पता तब चला, जब वह घर पहुंचा और डिग्गी से घर की चाबी निकालने लगा। तभी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डिक्की में रखे पांच लाख रुपये गायब था। वह वापस दुकान पर आया और पूछताछ की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक तथा आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में तीन लोग सामने आए हैं। पुलिस अन्य सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खातीवास गांव निवासी दयानंद ने शुक्रवार दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रुपये निकलवाए थे। उन्होंने रकम को स्कूटी की डिक्की में रख दिया। बैंक के पास ही परचून की दुकान से वह बीडी खरीदने चले गए। चाबी स्कूटी में ही छोड़ दी। बीडी खरीदकर वह स्कूटी स्टार्ट करके अपने घर चले गए। घर जाकर पता चला कि घर की चाबी डिक्की में रखी हुई है। उन्होंने जैसे ही डिक्की खोली तो वह हैरान रह गए। डिक्की में रखे पांच लाख रुपये गायब थे। वह वापस बीडी वाले की दुकान पर पहुंचे। आसपास पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी चेक किए। पीड़ित दयानंद ने बताया कि वह गांव में घर का निर्माण कर रहा है। इसी के चलते उसने बैंक से पांच लाख रुपये की राशि निकलवाई थी। वह कुछ देर के लिए दुकान पर रुका और सामान लेकर घर चला गया। घर जाकर जब डिक्की खोली तो राशि गायब थी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आरोपी
पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें एक कैमरे में एक बाइक पर तीन आरोपी नजर आ रहे हैं। इसमें एक आरोपी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था जबकि दो आरोपी स्कूटी के पास जाते हैं। इसमें से युवक कपड़ा अड़ाकर खड़ा हो जाता है जबकि दूसरा डिक्की से पैसे निकालकर बाइक पर बैठकर चला जाता है । कपड़ा लगाने वाला युवक पैदल ही आगे जाता है। पुलिस अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पांच लाख रुपये चोरी होने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी की जांच की गई है। इसमें तीन आरोपी सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बलदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed