फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   They raise their hands and say, we have become the khatu seller's...

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए खाटू वाले के...

Sun, 19 May 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
They raise their hands and say, we have become the khatu seller's...
18jjrp05- झज्जर। भजन प्रस्तुत करते कलाकार। फोटो-संस्था
झज्जर। श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल झज्जर की ओर सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल स्थि श्री प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित विनय तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संकीर्तन कार्यक्रम में विधायक गीता भुक्कल, सुभाष गुर्जर ने शिरकत की। कार्यक्रम में सोना, ममता वर्मा, सोनिया गेरा, राधा वर्मा एवं मीनाक्षी वर्मा सहित समिति की सदस्यों ने गीता भुक्कल को पटका एवं टिंकू वर्मा ने सुभाष गुर्जर का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान मनोज सोनी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में रोहित कटारिया, सुरेंद्र बुद्धिराजा, धीरज शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, अमित जांगड़ा, हेमंत नंदा सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुरवाणी बाबा खाटू श्याम के भजनों से गुणगान किया। पण्डित विनय कुमार के सानिध्य में 20 वें शनिवार मासिक संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ हनुमान चालीसा से हुआ। रोहित कटारिया ने गणेश वंदना के साथ संकीर्तन में गायन आरंभ हुआ। भजन गायक सुरेंद्र बुद्धिराजा ने दिल में तू खाटू श्याम की ज्योति जला के देख आएंगे खाटू श्याम मेरे दिल से बुला के देख..,डमरु वाले बाबा तुमको आना होगा, डम डम डमरू बजाना होगा, मीनाक्षी वर्मा ने हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है, हेमन्त नन्दा ने इतना क्या कम है उपकार तेरा, इतनी की रोटी खाता परिवार मेरा, कैसे मैं भूलूंगा अहसान तेरा, संतोष ही जीवन का आधार मेरा.. भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर मनोज सोनी, राम अवतार गेरा, सन्नी खुराना, अशोक वर्मा, राधिका वर्मा,नंद किशोर सिंघला, सोनिया गेरा,कृष्ण सक्सेना, रवि गेरा, ममता वर्मा, कृष्ण रोहिला, अजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed