फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There will be no purchase of millet today and tomorrow due to assembly elections

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधानसभा चुनाव से आज और कल नहीं होगी बाजरे की खरीद

Fri, 04 Oct 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
There will be no purchase of millet today and tomorrow due to assembly elections
03jjrp17- झज्जर। अनाज मंडी में बाजरा को बोरियों में भरते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरा की आवक तेज हो गई है। वीरवार को भी मंडियों में बाजरा की खरीद की गई। मंडियों में 50120 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। इसमें से 31840 क्विंटल की खरीद हुई है। वहीं झज्जर अनाज मंडी में 5500 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। विधानसभा चुनाव के चलते दो दिन यानी की आज और कल मंडियों में खरीद का काम नहीं होगा। रविवार को भी खरीद होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को झज्जर की अनाज मंडी में लगभग 6000 क्विंटल बाजरा पहुंचा। अब तक बाजरे की आवक की बात करे तो 19 हजार क्विंटल बाजरे की आवक मंडी में हो चुकी है। बाजरे की खरीद शुरू हाेने के बाद पहले दिन जहां दस हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई थी, वहीं दूसरे दिन 5500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। दो दिनों से बाजरे की खरीद जारी है। किसान हर रोज हजारों क्विंटल बाजरा लेकर मंडी आ रहे हैं। वहीं 15500 क्विंटल बाजरे की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद वेयर हाउस कर रहा है। वहीं धान की बात करें तो अभी तक मंडियों में नहीं पहुंचा है और अभी धान को मंडी में पहुंचने में करीब 10 से 15 दिनों का समय और लगेगा। विधानसभा चुनाव के चलते दो दिन मंडी में बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी, लेकिन किसान चाहे तो मंडी में फसल को लेकर आ सकते हैं। जो किसान मंडी में फसल लेकर आएगा, उनके गेट पास काटे जाएंगे। खरीद चुनाव के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस मंडी में कितनी आवक, कितनी खरीद
मंडी आवक खरीद
बेरी 200 ------
ढाकला 3950 900
झज्जर 19350 15470
मातनहेल 26790 15450

वर्जन
वीरवार को मंडी में करीब 6000 क्विंटल बाजरा पहुंचा। इसमें से 5500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। अभी तक मंडी में 19 हजार क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है और 15500 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed