फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There will be a ban on the use of polythene in the Beri Navratri fair: SDM

बेरी नवरात्र मेले में पॉलिथीन के प्रयोग पर रहेगा प्रतिबंध : एसडीएम

Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the use of polythene in the Beri Navratri fair: SDM
झज्जर। बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक में नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि इस बार बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेले में प्लास्टिक और पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी मेले में की जाने वाली तैयारियाें समय रहते पूरा कर लें। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेला 2 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। दो साल के बाद मेला आयोजित होने से मेले में लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के बेरी पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन को नवरात्र के पहले दिन से ही अलर्ट रहना होगा। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्वच्छता, यातायात व लाइन मैनेजमेंट आदि को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते को केवल श्रद्धालुओं के लिए ही प्रयोग किया जाए। परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। दानपात्रों पर भी सीसीटीवी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले की सफलता के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता के साथ निभाएं। इस अवसर पर डीएसपी नरेश कुमार, बीडीपीओ उमेद सिंह, तहसीलदार सुदेश मेहरा, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed