फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was fog with drizzle in the morning, sun came out in the afternoon and then cloudy weather again in the evening

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह बूंदाबांदी के साथ छाया कोहरा, दोपहर निकली धूप तो शाम को फिर बादलवाही

Sun, 04 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There was fog with drizzle in the morning, sun came out in the afternoon and then cloudy weather again in the evening
03jjrp13- शहर के बाईपास पर सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद - फोटो : kathua
झज्जर। शहर व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी और कोहरे के साथ हुई। रिहायशी इलाकों में कोहरा हल्का रहा तो बाहरी क्षेत्र में घना नजर आया। शनिवार को सुबह कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर को बादलवाही के बीच हल्की धूप भी निकली, जिस कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन शाम होते-होते आसमान में फिर से बादलवाही छा गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मई की शुरुआत से ही मौसम में उलटफेर देखने को मिल रहा है। मई में झुलसाने वाली गर्मी और लू अपने तेवरों को प्रचंड करतीं हैं। इस साल मई में झुलसाने वाली गर्मी और लू मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम प्रणाली का असर रात्रि और रविवार और सोमवार को भी देखने को मिलेगा। इसके पीछे-पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 मई को सक्रिय होने से आने वाले 8 मई तक इलाके में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, वैसे ही उसके पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मई को सक्रिय होने से 11 मई तक फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed