फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was a ruckus about the tent in the wedding ceremony, the police took the groom's side to the police station

शादी के टेंट को लेकर जयमाला के बाद बिगड़ गया ब्याह

Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus about the tent in the wedding ceremony, the police took the groom's side to the police station
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र में एक विवाह समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। दूल्हा टैंट को देखकर भड़क गया, बारातियों की खातिरदारी अच्छी नहीं करने की तानेबाजी शुरू की तो मामला बिगड़ गया। लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली जो दूल्हा पक्ष के परिजनों को थाने ले गई। मामला अभी तक सुलझा नहंी है।
विज्ञापन

दरअसल, बिहार मूल का एक परिवार बहादुरगढ़ शहर में रहते हैं। परिवार ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली में किया था। 3 जुलाई को टीके की रस्म पूरी हुई और वीरवार 7 जुलाई को शादी थी। दिल्ली से रात करीब 11 बजे बारात आई। करीब डेढ़ बजे जयमाला की रस्म पूरी हुई। इसके बाद वर पक्ष के लोग भोजन कर रहे थे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन गीता के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च किया था। अच्छा टेंट लगवाया और 600 लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया, लेकिन दुल्हा टेंट को देख भड़क गया। उसने कहा कि मैंने आठ हजार रुपये का तो सूट पहन रखा है, लेकिन तुम्हारा टेंट 800 रुपये का भी नहीं है। लड़के ने उसी वक्त शादी का बाकी कार्यक्रम विवाह मंडप में करवाने की मांग की। लड़की के पिता ने लड़का पक्ष पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपिटाई भी होने लगी। तब लड़की पक्ष ने फोन करके पुलिस बुला ली। झगड़ा सुबह करीब चार बजे तक चलता रहा। पुलिस दूल्हे उसके पिता अन्य परिजनों को थाने ले आई। लड़की के चाचा का कहना है कि दूल्हे ने उन पर और दुल्हन की मां पर हमला किया। लड़की के पिता का कहना है कि समाज में उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और आर्थिक नुकसान हुआ है। लड़के पक्ष को इसकी भरपाई करनी होगी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन शुक्रवार शाम 5 बजे तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed