{"_id":"65d50f9b747910851d0cd1fa","slug":"there-is-not-even-medicine-for-cough-and-cold-in-civil-hospital-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108085-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में खांसी-जुकाम की दवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में खांसी-जुकाम की दवा नहीं
Thu, 22 Feb 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर सामान्य अस्पताल में मरीजों की लगी हुई लंबी लाईन।
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी अस्पताल में मरीजों को दवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा में एक या दो दवा ही मिल पा रही हैं। अन्य दवाएं मरीजों को निजी कैमिस्ट शॉप से खरीदनी पड़ रही हैं। इससे मरीजों को आर्थिक चपत लग रही है। सिविल अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से खांसी और जुकाम की दवा तक नहीं है। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को केवल पीसीएम व दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो सिविल अस्पताल में महंगी दवाएं तो दूर कैल्शियम तक की दवा नहीं है। फ्रेक्चर के मरीजों को भी केवल दर्द निवारक दवा मिल रही है। मरहम क्रीम व अन्य दवा बाहर से लेनी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवा लेने पर 250 से 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।