{"_id":"6743b39164ee2714210683d4","slug":"there-are-many-problems-in-shahidi-park-people-are-worried-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115816-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीदी पार्क में समस्याओं का अंबार, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीदी पार्क में समस्याओं का अंबार, लोग परेशान
Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
24jjrp10- रामकुमार
झज्जर। शहर के बहादुरगढ़ रोड पर स्थित शहीदी पार्क में सुविधाओं का टोटा होता जा रहा है। पार्क में झूले टूटे पड़े हैं, कुर्सियां टूटी हुई हैं और पीने के पानी की भी समस्या है। पार्क में बना तालाब, तार, लाइट आदि भी सही नहीं है। वहीं बारिश के दिनों में पानी भर जाना भी बड़ी समस्या है। बाथरूम की सफाई न होने के अलावा अनेक समस्याएं पार्क में हैं।
शहीदी पार्क में आने वाले लोगों ने बताया कि टूटे हुए झूले होने के कारण बच्चों को चोट लगने का डर भी बना रहता है। पार्क में कूड़ेदान भी टूटे पड़े हैं। तालाब की दीवार टूटी हुई है। उसकी सफाई तक नहीं की जा रही।
पार्क में लाइट भी सुचारू रूप से नहीं जलती। लोगों ने कहा कि लाइटाें के तार भी नीचे हैं। उनको भी ऊपर किया जाना चाहिए। पार्क में बनी पीने के पानी की टंकी की साफ-सफाई सुचारू रूप से करवानी चाहिए। बारिश के दिनों में पार्क में पानी भर जाता है। इसके चलते यहां पर मोटर चलाकर पानी निकालना पड़ता है। पार्क में पोल तो लगा है, लेकिन पिछले करीब तीन माह से उस पर झंडा नहीं है। यहां पर शाम के समय में कुछ शरारती तत्व भी आते हैं, जो यहां का सामान चोरी कर लेते हैं। इसलिए यहां पर चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
फव्वारे की नहीं होती सफाई
पार्क में एक फव्वारा भी बनाया गया। जो पहले सही तरीके से चलता था, लेकिन अब यह पिछले कई महीने से खराब पड़ा है। पार्क में बने फव्वारे में गंदगी फैली हुई है। इसकी कोई साफ-सफाई नहीं है।
चिल्ड्रन पार्क में भी झूले टूटे
शहीदी पार्क के साथ एक चिल्ड्रन पार्क भी है। उसमें भी झूले टूटे हुए हैं। इस कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंदर आने के लिए बनी सीढ़ी भी टूटी हुई है।
पार्क में झूले टूटे हुए हैं। अनेकों बच्चे यहां पर खेलने के लिए आते हैं। बच्चे झूला झूलने की जिद्द करते हैं। टूटे हुए झूले होने कारण बच्चों को भी परेशानियां होती है। पार्क में बने कूड़ेदान टूटे पड़े हैं।
मनीष, दिल्ली गेट
पार्क में दो चौकीदार होने चाहिए। ताकी शरारती तत्वों पर ध्यान रखा जा सके। सफाई सुचारू रूप से होनी चाहिए।
रामकुमार, लाल सिंह कालोनी
तालाब की दीवार टूटी हुई है। तालाब की साफ-सफाई भी होनी चाहिए। तालाब की दीवार को ठीक किया जाना चाहिए ताकि यहां पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
हरपाल शास्त्री, दिल्ली गेट
पार्क से करीब तीन माह पहले यह कहकर कुछ झूलों को खोलकर लेकर गए थे कि एक महीने के इनको ठीक करके लगा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं लगाया गया। पार्क में लगी लाइटों में कुछ लाइटें ही जलती है, जिसके कारण पार्क में शाम के समय अंधेरा बना रहता है।
जगबीर, दिल्ली गेट
पार्क का टेंडर लगाया जाना है। इसका एस्टीमेट बनाया गया था, जो तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर लगवाकर काम करवाया जाएगा। नए झूले भी लगाए जाएंगे।
- मनजीत दहिया, एक्सईएन,ऋ नगर परिषद, झज्जर