{"_id":"6585de2679a13441710dcb14","slug":"theft-of-diesel-from-hpcl-tankers-is-not-stopping-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4394-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं रुक रही एचपीसीएल के टैंकरों से डीजल की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं रुक रही एचपीसीएल के टैंकरों से डीजल की चोरी
Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बार-बार छापा कार्रवाई के बावजूद आसौदा में तेल चोरी कर बेचने का कारोबार थम नहीं रहा है। बीते सवा माह में पांच बार जांच के दौरान हजारों लीटर तेल बरामद किया जा चुका है। अब एक और आरोपी को पुलिस ने लगभग 250 लीटर डीजल के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि निलोठी गांव के गौरव ने आसौदा में एक रिसोर्ट के पास ठिकाना बना रखा है। वह टैंकर चालकों के साथ मिलीभगत कर चोरी के तेल का कारोबार करता है। इस सूचना पर आसौदा चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। जांच की तो मौके से 240 लीटर डीजल बरामद हुआ। आरोपी डीजल स्टॉक करने संबंधित कोई दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। बीते कुछ महीनों से वह यह काम कर रहा है। कौन-कौन उसके साथ जुड़ा है, इस संबंध में पूछताछ होगी। ज्ञात हो कि गांव आसौदा में एचपीसीएल प्लांट है। रोजाना तेल के काफी टैंकर यहां से निकलते हैं। इसलिए यहां तेल माफिया सक्रिय है। चालकों के साथ मिलीभगत कर प्रति टैंकर से आठ से दस लीटर तेल निकाला जाता है। फिर आसपास के वाहन चालकों और किसानों को मुनाफे के साथ बेच दिया जाता है। सीएम फ्लाइंग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस द्वारा आए दिन यहां कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद यह कारोबार खत्म नहीं हो पा रहा है।