{"_id":"656d6bc420e3e3c2b605b001","slug":"theft-from-two-shops-on-barfkhana-road-in-jhajjar-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बर्फखाना रोड से दो दुकानों से चोरी, पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी चेक किए तो मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बर्फखाना रोड से दो दुकानों से चोरी, पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी चेक किए तो मिले बंद
Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
सार
पीड़ित मोनू डागर ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह आकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उसकी दुकान से चोर ट्रैकसूट, जूते गरम बनियान व अन्य काफी सामान कर चोरी कर अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के बर्फखाना रोड पर रविवार की रात चोरों ने दो दुकानों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
परमहंस स्पोर्ट्स शूज के मलिक मोनू डागर ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह आकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उसे करीब 70 हजार से एक लाख तक का नुकसान हुआ है। उसकी दुकान से चोर ट्रैकसूट, जूते गरम बनियान व अन्य काफी सामान कर चोरी कर अपने साथ ले गए हैं। वहीं साथ में स्थित राजपूत स्पोर्ट्स वियर राजपूत की दुकान से पांच से छह हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी भी थे बंद
दुकान पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं, लेकिन वह बंद पड़े हुए हैं। यदि सीसीटीवी चालू होते तो कुछ सुराग लग सकता था।