{"_id":"57b36c124f1c1bd26e6eba4e","slug":"theft-cases-theft-cases-increased-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहा चोरी की घटनाओं का ग्राफ, पुलिस पर उठे सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहा चोरी की घटनाओं का ग्राफ, पुलिस पर उठे सवालिया निशान
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ दिन के अंतराल में वारदात करके वह पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले एक महीने में दर्जन भर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका हैं। जिनका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है।
पहली वारदात पुरानी तहसील रोड पर बलवान की दुकान में हु़ई। चोरों ने दुकान ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये की कीमत का तांबे का स्क्रैप व दो बिजली की मोटरों को चोरी कर लिया। चोरी की घटना की जानकारी बलवान को मंगलवार को लगी। उसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी की दूसरी वारदात यहां बीकानेर चौक पर नरेश की दुकान में हुई। इस दुकान को नरेश व उसका दोस्त विरेन्द्र मिलकर चलाते हैं। नरेश की मानें तो चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें से गाड़ियों की एक दर्जन नई बैटरी व 8 पुरानी बैटरी को चोरी कर लिया। नरेश ने अपनी दुकान में करीब ढाई लाख रुपये के माल के चोरी होने की बात कही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर पता यह भी चला है कि नरेश की दुकान में तीन माह पहले भी चोरी हुई थी। लेकिन उस चोरी का भी पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इसके अलावा भी पिछले करीब 15 दिनों के अंदर चोरी, लूट व धोखाधड़ी की करीब आधा दर्जन वारदातें हो चुकी हैं। जिनका पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
वारदात-दर-वारदात
31 जुलाई दोपहर को करीब चार बजे के करीब पुराना बर्फखाना रोड पर स्थित आरडी कलेक्शन पर तीन युवक पिस्तौल के बल पर 19 हजार पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए थे। वहीं कुछ दिन पहले चोरों ने धर्म मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी की। वह दुकान में रखे मोबाइल, मेमोरी कार्ड, चार्जर, कैश कार्ड आदि चुराकर ले गए।
तीसरी वारदात झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर हुई। चार बदमाशों ने पीड़ित की कार को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया और हथियारों के बल पर तीस हजार रुपए छीन लिए। गांव बांकरा में भी कुछ दिनों पहले रात को बदमाशों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना में चोर नकदीक सहित लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। वहीं एक घर में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल नही हो सके।
पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संबंधित चौकी इंचार्ज को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
राजीव कुमार, डीएसपी