फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   theft

अलग-अलग स्थानों से स्कूटी व मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
theft
शहर में अलग-अलग स्थानों से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। चोरी के दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों और वाहनों की तलाश की जा रही है। अभी न तो चोरों का और न ही वाहनों का कोई सुराग लगा है। चोरी की एक घटना शहर में श्यामजी कांप्लेक्स के बाहर से हुई तो दूसरी टिकरी बॉर्डर पर दुकान के बाहर से हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परनाला निवासी नेहरू ने बताया है कि गत दिवस वह श्यामजी कांप्लेक्स के बाहर किसी काम से गया था। जब उसने अपनी बाइक को श्यामजी कांप्लेक्स के साथ वाली गली में खड़ी की और जब काम निपटाकर वापस आया तो उक्त स्थान पर खड़ी की गई मोटरसाइकिल गायब मिली। उसने तुरंत मोटरसाइकिल को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

उधर, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी हो गई। एमआइई पुलिस चौकी में दी शिकायत में शिव मंदिर वाली गली निवासी जतिन अरोड़ा ने बताया है कि उसके पास एक स्कूटी है। वह प्रतिदिन स्कूटी से अपनी दुकान पर आता-जाता है। पिछले दिनों उसने अपनी स्कूटी को दुकान के साथ वाली गली में खड़ा किया था, जब वह काम निपटाकर घर जाने लगा तो देखा कि उस स्थान पर खड़ी की गई स्कूटी नहीं है। यह देखकर वह हैरान रह गया। उसने तुरंत स्कूटी को इधर-उधर तलाश किया, मगर कोई पता नहीं चल सका। अब उसने इसकी शिकायत पुलिस को देकर स्कूटी तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी स्कूटी और चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed