फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The younger generation is getting increasingly captivated by the allure of foreign goods: Satish Nandal

विदेशी वस्तुओं की चकाचौंध में फंसती जा रही युवा पीढ़ी : सतीश नांदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The younger generation is getting increasingly captivated by the allure of foreign goods: Satish Nandal
21jjrp10- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प यात्रा के बेरी पहुंचने पर संबो​धित करते भाजपा के प्रदेश उपा
बेरी। भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा रविवार को बेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के आगमन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने यात्रा संयोजकों को शुभकामनाएं दीं। बेरी के शिव चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रथ यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में विशेषकर युवा पीढ़ी विदेशी वस्तुओं की चकाचौंध में फंसती जा रही है जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की राह में बाधा बन सकती है।
विज्ञापन

विदेशी उत्पादों के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू बाजार, हस्तशिल्प और स्वदेशी उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग से कुटीर उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस यात्रा से क्षेत्रवासियों में स्वदेशी अपनाओ-विदेशी से दूरी बनाओ के प्रति चेतना बढ़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, प्रदेश सह संयोजक संदीप सजुमा, डॉ. रमा बल्हारा, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, बेरी ब्लॉक समिति मेंबर प्रतिनिधि बिट्टू बाघपुर, बेरी मंडल अध्यक्ष आचार्य राजवीर, नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मनोनीत पार्षद संदीप कुमार, मंडल महामंत्री दीपक स्वामी, प्रवीण जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed