फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man's pregnant wife's murder

युवक ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

Fri, 04 Jul 2014 12:45 AM IST
झज्जर
झज्जर Updated Fri, 04 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के लाइनपार क्षेत्र की बैंक कालोनी में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इन दोनों ने अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। पत्नी को मारकर हत्यारा पति अपने ढाई साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोषी की तलाश शुरू कर दी है।
नगर की बैंक कालोनी की गली नंबर-7 में किराए के मकान में अपने ढाई साल के बेटे के साथ रह रही ज्योति की उसके पति अमित ने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी। अमित अपने ढाई साल के बेटे योगेश को लेकर फरार है। यह वारदात बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे के बाद हुई।
विज्ञापन


 ज्योति के पिता आर एक पड़ोसी ने बताया कि सुबह 5 बजे के बाद उन्होंने अमित व उसके साथियों को ज्योति के घर से निकलकर भागते हुए देखा था। ज्योति करीब पांच महीने की गर्भवती थी। तेजधारदार हथियार से प्रहार किया खून से लथपथ ज्योति का शव कमरे पड़ा था। पुलिस ने मृतका के पिता समुंद्र सिंंह के बयान पर ज्योति के पति अमित और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव ज्योति के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता समुंद्र ने बताया कि अमित और ज्योति ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिनमें कुछ ही समय बाद झगड़ा हो गया। करीब बीस दिन से ज्योति बैंक कालोनी में किराए के मकान पर अलग रह रही थी। जबकि अमित अपने पिता रामकरण और मां के साथ सुुभाषनगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह ट्रैक्टर ड्राइवर है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि विवाह से पहले ज्योति व अमित के परिवार शंकर गार्डन में एक दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। उस समय ज्योति की उम्र 17 साल कुछ महीने थी। गैरकानूनी होने की वजह से उसका विवाह संभव नहीं था। विवाह गैरकानूनी होने की वजह से आखिर पुलिस ने करीब आठ महीने के लिए ज्योति को नारी निकेतन भेज दिया। जब 18 साल की हो गई तो नारी निकेतन से ज्योति फिर अमित के घर आ गई।

ज्योति की मां कमला व भाई दीपक ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही ज्योति को उसकी सास सताने लगी। छोटी-छोटी बात पर उसे गालियां दी जाती थीं। पिटाई की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती। एक बार अमित व उसके परिवार के लोगों ने ज्योति के मायके पहुंचकर ज्योति व उसके माता-पिता के  साथ मारपीट की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पति और पत्नी के बीच सुलह समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन ज्योति उसमें नहीं पहुंची थी। इससे पंचायत बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed