फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The workers union demanded six months validity of gate pass

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रमिक संघ ने गेट पास की वैधता छह महीने की मांग की

Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The workers union demanded six months validity of gate pass
17jjrp20- बैठक में मौजूद अनुबं​धित श्रमिक। स्रोत।संघ
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाड़ली स्थित अनुबंधित श्रमिक संघ 2088 संबंधित भारतीय मजदूर संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह का आरोप है कि कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। यदि समय रहते प्लांट व सीआईएसएफ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी कभी भी रोष प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि गेट पास छह महीने के लिए वैध किया जाए व वर्ष में एक बार ही पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाए। सीआईएसएफ तीन महीने बाद ही नया पास बनवाने की बात कहते हैं जिससे उन्हें बार-बार पास बनवाने में परेशानी होती है। बैठक में महामंत्री संदीप रोहिल्ला , कार्यकारिणी अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष धीरज जाखड़, उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्जन
जब से प्लांट बना है तब से तीन महीने के लिए गेट पास बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस वेरिफिकेशन एक साल के लिए तथा हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों के लिए छह महीने के लिए मान्य है। बिना गेट पास या अनुमति पत्र के प्लांट में प्रवेश करना किसी के लिए भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समवाय प्रभारी, सीआईएसएफ झाड़ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed