फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The work of cleaning the canals is complete, now the drains will be cleaned.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहरों की सफाई का कार्य पूरा, अब ड्रेनों की होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The work of cleaning the canals is complete, now the drains will be cleaned.
06jjrp12- झज्जर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में ड्रेनों की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। जिले में सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। अब सिंचाई विभाग ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू करेगा ताकि आगामी बरसात के दिनों में लोगों व किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग अप्रैल में ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू करेगा। एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी के बाद ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में छोटी बड़ी कुल 62 नहरें हैं जो जिले में पानी को अलग-अलग गांवों व शहर तक पहुंचाती हैं। इस बार जेएलएन नहर की सफाई का कार्य नहीं किया गया। जेएलएन नहर पहले से ही साफ थी जिसके चलते जिले में इस नहर को छोड़कर अन्यों नहरों की सफाई का कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



58 ड्रेनों की होगी सफाई
जिले में सिंचाई विभाग झज्जर के अंतर्गत कुल 58 ड्रेने आती हैं जिनकी सफाई का कार्य किया जाएगा। इसमें 52 छोटी व छह बड़ी ड्रेने शामिल हैं। बड़ी ड्रेनों में केसीबी ड्रेन, मुंगेशपुर ड्रेन, पेलपा, बेरी धौड़ सहित अन्य ड्रेन शामिल हैं।


बहादुरगढ़ क्षेत्र में हो रही ड्रेनों की सफाई
जिले में कुछ ड्रेने रोहतक सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती हैं जो बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसपास के इलाकों से होकर गुजर रही हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में आने वाली ड्रेनों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग झज्जर के अंतर्गत आने वाले ड्रेनों की सफाई अभी शरू नहीं हुई है।



वर्जन
जिले में नहरों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब ड्रेनों की सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
सतीश कुमार जनावा, अधीक्षण अभीयंता, सिंचाई एंव जल संसाधन विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article