फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The winning team got a warm welcome in Bamdoli village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विजेता टीम का बामड़ोली गांव में हुआ जोरदार स्वागत

Fri, 04 Oct 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The winning team got a warm welcome in Bamdoli village.
-फोटो 59 : खिलाड़ियों का किया गया जोरदार स्वागत।
बहादुरगढ़। कर्नाटक में आयोजित नेशनल फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप में बामड़ोली गांव के सरकारी स्कूल से 5 लड़कियों ने रिकॉर्ड कायम करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बामड़ोली से अंडर-19 में नैंसी, कनिष्का छिल्लर, सिमरन, प्रियंका व कानोंदा से चेष्टा ने प्रतिनिधित्व किया। ढोल नगाड़ों के बीच ट्रैक्टर पर विजेताओं का स्वागत किया गया। बड़ा जोहड़ शिव मंदिर प्रांगण में भंडारा भी आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में आप प्रत्याशी कुलदीप छिकारा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कुलदीप छिकारा ने क्रिकेट खिलाड़ी खुशी को गोद लेते हुए उनके कॅरिअर का सारा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली। कोच सुनील, संजय, मनीषा कोच, कोच कृष्ण छिल्लर, सुरजीत छिल्लर पूर्व जिला सहायक शिक्षा अधिकारी, भारतीय किसान यूनियन से चौ. प्रताप सिंह रिसाल, डॉ. शमशेर सिंह, जलबीर सिंह, जोगिंदर छिकारा, सरपंच जितेंद्र, बिजेंद्र मास्टर, दीपक, निलोठी सरपंच, करण सिंह, राजेंद्र ने फूल मालाओं के साथ-साथ नकद राशि देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया। कोच सुनील ने राजनेताओं से अधूरे खेल स्टेडियम का निर्माण पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed