फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The whole city became filled with Ram, programs started with early morning worship in temples, Diwali was celebrated by lighting lamps at night

Jhajjar-Bahadurgarh News: राममय हुआ पूरा शहर, मंदिरों में अल सुबह पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम, रात को दीये जलाकर मनाई दीपावली

Mon, 22 Jan 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The whole city became filled with Ram, programs started with early morning worship in temples, Diwali was celebrated by lighting lamps at night
झज्जर। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सोमवार अल सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। रविवार रात्रि से ही शहर के मंदिरों को सजाने का काम जारी था, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। सुबह मंदिरों में भगवान की आरती की गई। मंदिरों में सुबह से देर रात तक भजन, कीर्तन किए गए। वहीं विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ हुए। शहर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने 15 से अधिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या से लाइव प्रसारण देखा। हर कोई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखकर अविभूत था। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ तो लोगों ने जयश्री राम के नारे लगाकर खुशी जाहिर की। शहर में पूरा दिन जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं मंदिरों व विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की तरफ से भंडारों का आयोजन किया गया। शहर के बाबा प्रसाद गिरि, देवी मंदिर, बुड्ढा महादेव, बुद्धों माता मंदिर, डाबरा मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में सुबह से देर रात तक भजन हुए। इसके अलावा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में दो अलग-अलग शोभा यात्राएं भी निकाली गईं, जो मुख्य मार्गों व बाजारों में घूमी। पूरा दिन आतिशबाजी भी की गई। रात को पूरे शहर को एक लाख 25 हजार दीयों से सजाया गया। हर मंदिर, धर्मशाला, दुकान व घर दीयों से सजे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद ने गांव पटौदा में भगवान श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
फोटो-15



राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव पटौदा में भगवान श्रीराम जी की पूजा-अर्चना की। कहा कि रामराज्य का सही अर्थ ये है कि सबको न्याय मिले किसी के साथ अन्याय न हो और अत्याचारी को सजा मिले। इस अवसर पर विधायक डॉ. कुलदीप वत्स मौजूद रहे। उन्होंने ने असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने के कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि ये भाजपा सरकार का बेहद शर्मनाक कदम है।



सासरोली में दुकानदारों ने किया प्रसाद वितरित
फोटो-16
गांव सासरोली चौक पर भी दुकानदारों ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राहगीरों और स्थानीय लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर टिंकू सेठ, प्रीतम जाखड़, राकेश कुमार, डॉ. बल्लू राम, मुकेश कुमार, बलवान, अर्जुन सिंह, मोंटू सुन्दरेहटी, रमेश जाखड़ उपस्थित थे।


बार एसोसिएशन ने किया भंडारे का आयोजन

जिला बार एसोसिएशन ने भंडारे का आयोजन किया गया। बार प्रधान सहित सभी अधिवक्ताओं ने भंडारा शुरू करने से पहले श्री राम जी का नाम लिया। भंडारे में जिला न्यायालय झज्जर के सभी न्यायाधीशों सहित न्यायिक स्टाफ ने भी प्रसाद ग्रहण किया।


सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन
फोटो-17

श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में पंडित पवन कौशिक की देखरेख में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में पाठ का भोग, भजन कीर्तन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शिरकत की। मंदिर समिति के प्रधान हिमांशु सहित सदस्यों ने चेयरमैन का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भजन कीर्तन में ताराचंद भूटानी, राजेंद्र वधवा, हरीश कौशिक, देवेश शर्मा, लक्ष्य वर्मा, दिनेश दुजाना, पंकज भारद्वाज, हरीश अरोड़ा, योगेश रंजन मौजूद रहे।
0
500 वर्षों तक संयम के साथ संघर्ष किया : धनखड़
फोटो-18
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लगभग 500 वर्षों तक हिंदू समाज ने पूरे संयम के साथ संघर्ष किया और आज भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में समस्त सरकार ,जनप्रतिनिधियों, प्रमुख हस्तियों को पूरे भावपूर्ण माहौल में देखकर आनंद की अनुभूति होती है। हर व्यक्ति के मन मेंं उत्सव का माहौल है। चारों तरफ जय श्री राम के जयघोषों के नारों से समस्त भारत राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी ने रामलला को टेंट में देखा है। लंबी प्रतीक्षा के बाद आज रामलला भव्य मंदिर में पहुंचे हैं। उन्होंने देवी माता मंदिर पाटोदा, बाबा बालक पुरी मंदिर तुंबाहेड़ी, दादा भैया मंदिर गिरधरपुर, बाबा सालीग्राम मंदिर सुबाना, राम मंदिर ढाकला, शिव मंदिर खेड़ी जट्ट, बामड़ौला, गुभाना सहित कई धार्मिक स्थलों पर आयोजित अनुष्ठान भागीदारी की।


मिशन चुगा पानी की शुरुआत की
फोटो-19
जीव परोपकार एवं सेवा समिति ने सोमवार को एक नया आयाम मिशन चुगा पानी (एक बड़ी आस बुझायेगी भूख और प्यास) की शुरुआत की। संचालक धर्मेंद्र बसवाल ने बताया कि इस आयाम में सब मिलकर प्रभु के आशीर्वाद से पक्षियों और जीवों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करेंगे।

रामलीला मैदान में जलाए 108 दीपक
फोटो-20
श्रीरामलला की अवध में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री प्राचीन रामलीला कमेटी झज्जर जो कि पिछले 260 वर्षों से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं, उन्होंने रामलीला मैदान में 108 दीपक जलाए और मिठाई बांटी। इस अवसर पर प्रधान आजाद दीवान, लाल चंद गर्ग संरक्षक, दिनेश सिंघल खजांची, गुलाब प्रजापत सचिव, उमा शंकर वशिष्ट उपप्रधान, मंच संचालक धर्मेंद्र बसवाल, सुनील जाकड़, प्रदीप शर्मा, राज किशन हरित मौजूद रहे।



पांच सौ वर्षो बाद श्रीराम मंदिर का सपना हुआ पूरा : कप्तान बिरधाना
फोटो-21
क्षेत्र के गांव खेड़ी होशदारपुर, गिरावड़ और विकास रामलीला क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने शिरकत की। कप्तान सिंह बिरधाना ने बताया कि गांव खेड़ी होशदारपुर और गिरावड़ गांव स्थित श्रीराम मंदिर में भव्य कलश यात्रा जबकि शहर में विकास रामलीला क्लब द्वारा झांकियां निकाली गईं। बिरधाना ने कहा कि पांच सौ वर्षों बाद श्रीराम मंदिर का सपना पूरा हुआ है, जिसके चलते लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed