{"_id":"69729500daa58a0b0b0b40ae","slug":"the-traffic-police-conducted-an-anti-encroachment-and-security-drive-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120533-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ व सुरक्षा अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ व सुरक्षा अभियान चलाया
Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 94 : होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास से ठेलों को हटवाते पुलिस अधिकारी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ व सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान बहादुरगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग, मेट्रो स्टेशन के आसपास तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में संचालित किया गया।
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण, अस्थायी दुकानों, ठेलों तथा यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे अवरोधों को हटवाया जिससे सड़कों पर यातायात व्यवस्था सामान्य रहे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने, यातायात नियमों का उल्लंघन पर 135 वाहन चालकों के चालान काटे गए। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर बहादुरगढ़ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, होटलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया।
इसके अतिरिक्त झज्जर-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक वाहन को चेकिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नो-पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें तथा पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।