फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The time of the roadways bus going to Khatu Shyam has been extended for one month

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया

Fri, 01 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The time of the roadways bus going to Khatu Shyam has been extended for one month
31jjrp02- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी खाटू श्याम के लिए जाने वाली रोडवेज बस। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस का समय एक माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। एक जुलाई से झज्जर डिपो की रोडवेज बस को विभाग की तरफ से खाटू श्याम के लिए संचालित किया गया था। अब आगामी एक माह तक खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज बस में सफर कर सकेंगे। इसके बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस पर रोडवेज विभाग विचार करेगा। सुबह करीब 9 बजे झज्जर के सामान्य बस अड्डा में पहुंचने के बाद करीब पांच मिनट के ठहराव के बाद बस आगे के लिए चली जाती है।
विज्ञापन


शिवरात्रि के चलते श्रद्धालु रहे कम
जुलाई माह में शिवरात्रि होने के कारण अधिकतर श्रद्धालु कांवड़ लेने व दर्शन के लिए हरिद्वार व गंगौत्री चले गए थे। इस कारण जिले से कम श्रद्धालुओं ने ही बसों में खाटू श्याम के लिए सफर किया। वहीं अब अगस्त में खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन



शहर के सामान्य बस अड्डा से होकर खाटू जाने वाली झज्जर डिपो की रोडवेज बस को आगामी एक माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया है। इस एक माह में यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बस को आगामी दिनों के लिए चलाए जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed