फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The third meeting of the Panchayat Samiti became a victim of uproar.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंचायत समिति की तीसरी बैठक चढ़ी हंगामे की भेंट

Tue, 18 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The third meeting of the Panchayat Samiti became a victim of uproar.
-फोटो 51 : बैठक में हंगामे के बाद कार्यालय से बाहर जाते पार्षद। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक खंड विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय में हुई। यह तीसरी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और आधा घंंटा में ही समाप्त हो गई। इस कारण करीब साढ़े 7 करोड़ के विभिन्न ग्रांट के काम पास नहीं हो सके। बैठक में सात अहम एजेंडों को चर्चा के लिए रखा गया, लेकिन सभी पर असहमति रही।
विज्ञापन

बैठक में 26 सदस्यों ने भाग लिया। ऐसे में सभी एजेंडे 14-12 से रिजेक्ट कर दिए गए। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन वर्षा गौतम ने की। इस दौरान बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में विपक्ष के पार्षदों का आरोप था कि चेयरपर्सन की ओर से पिछली बैठक की पुष्टि में 65 काम चोरी-छिपे लिख रखे थे।
विज्ञापन

वार्ड 30 से सदस्य हरवेश मान और गांव खरहर से आशीष राठी ने बताया कि जैसे ही इस बात का पता उन्हें चला तो 14 सदस्य इसके खिलाफ हो गए। ऐसे में यह एजेंडा रिजेक्ट हो गया। 14 सदस्यों की असहमति और 12 सदस्यों की इस एजेंडे पर सहमति थी। इस कारण से यह एजेंडा पास नहीं नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सभी सातों एजेंडे 14-12 से रिजेक्ट हो गए। एजेंडों पर चर्चा होते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। बता दें कि समिति की पिछली दो बैठक हंगामे की भेंट चढ़ चुकी हैं। ऐसे में सोमवार को हुई बैठक भी शांतिपूर्वक नहीं हुई। बैठक में विपक्ष के पार्षदों ने एक भी प्रस्ताव पास नहीं किया। प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जाते ही उसे रद्द किया जा रहा था।
कुछ पार्षद तुरंत बोल देते कि हमें विकास कार्य नहीं करवाना है। ऐसे में इस एजेंडे को भी रद्द किया जाता है। इसमें स्टांप ड्यूटी के करीब सवा 4 करोड़, केंद्रीय वित्त आयोग के करीब 2 करोड़ और करीब डेढ़ करोड़ की राशि राज्य वित्त आयोग की विभिन्न किश्तों से आई थी, जिसको विकास कार्यों पर खर्च किया जाना था, लेकिन एक भी एजेंडा पास नहीं हो सका।



पंचायत समिति की बैठक में सात एजेंडे चर्चा के लिए रखे गए थे, लेकिन एक भी एजेंडा पास नहीं हो सका। 14 सदस्यों ने असहमति जताई और 12 सदस्य इन एजेंडों को लेकर सहमत थे। ऐसे में ज्यादा सदस्यों की असहमति के कारण एक भी एजेंडा पास नहीं हो सका। बैठक की कार्रवाई प्रोसिडिंग बुक में दर्ज करवा दी गई है।

- सुरेंद्र खत्री, बीडीपीओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed