{"_id":"5877dc7f4f1c1b1729bab947","slug":"the-thief-was-caught-red-handed-they-beat-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, लोगों ने की धुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, लोगों ने की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। माडल टाऊन के एक मकान में चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की लोगों ने धुनाई भी की, जिसकी सूचना पाकर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस पर जयप्रकाश निवासी मॉडल टाउन ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने मकान का दरवाजा बाहर से बंद करके किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस आया तो उसके मकान के दरवाजे की कुंडी खुली मिली और अंदर झांक कर देखा तो अंदर का ताला भी टूटा हुआ मिला। उसके मकान के सामने एक यामाह मोटरसाइकिल भी संदेहजनक हालत में खड़ी हुई मिली। मकान के अंदर चोर होने के संदेह होने पर उसने पुलिस व आसपास के लोगों को भी बुला लिया। एक युवक को चोरी करते रंगे हाथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान दीपक उर्फ जिम्मी निवासी गुरुकुल नगर हवेली नंदुरवार महाराष्ट्र और हाल उत्तम नगर रेवाड़ी के तौर पर की गई। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ में झज्जर शहर व जिला के अन्य स्थानों पर हुई चोरियों की अनेक वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने में उपरोक्त आरोपी के साथ ओर कौन कौन शामिल है। उनके संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन