फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The thief hacked the ATM, when he was caught, he hit one person with a hammer and bit the other with his teeth.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चोर ने एटीएम काटा, पकड़ा गया तो एक व्यक्ति को हथौड़ा मारा और दूसरे को दांतों से काटा

Mon, 06 Mar 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The thief hacked the ATM, when he was caught, he hit one person with a hammer and bit the other with his teeth.

विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटूराम नगर में एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम केबिन में शनिवार की रात एक चोर घुस गया। लेकिन एटीएम केबिन बंद होने के कारण वह भी अंदर ही बंद हो गया। रात के समय एटीएम केबिन की दीवार को हथौड़े से तोड़ने की कोशिश करने लगा। पास रहने वाले लोगों को एटीएम के केबिन के अंदर से आवाजें सुनाई दी। इसपर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड के पहुंचने के बाद युवक केबिन से बाहर आया और एक व्यक्ति पर हथौड़े से वार कर दिया। वहीं दूसरे की एक हाथ की उंगली को दांतों से काट दिया।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बराही रोड़ लाइनपार ने बताया कि मैंने छोटूराम नगर में एक प्लाॅट लेकर उसमें एक प्राइवेट कंपनी का एटीएम खोला हुआ है। दिन भर इसकी रखवाली भी करता हूं। एटीएम सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। फिर मैं इसको लॉक करके घर चला जाता हूं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी मैं रात 10 बजे एटीएम बंद करे घर चला गया। देर रात करीब 2 बजे पता चला कि एटीएम केबिन में कोई चोर घुसा हुआ है। वह अंदर से हथौड़े से दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही मैं अपने मित्रों आनंद निवासी मदीना हाल शास्त्री नगर, नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़, योगेश निवासी इंदिरा पार्क, लाइनपार बहादुरगढ़, विनोद निवासी छोटूराम नगर बहादुरगढ़ व मनोज जैसवाल निवासी हरी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के साथ पहुंचा। वहां पर अन्य लोगों को भी इकट्ठा किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही एटीएम केबिन का लॉक खोला गया। उसके अंदर से एक युवक अशोक पुत्र चंद्रभाल निवासी महमूदपुर थाना बेनीगंज जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश मिला। युवक ने गेट खुलते ही भागने की कोशिश की और उसने विनोद व आनंद को चोटें मारी। प्रवेश ने बताया कि शनिवार को रात दस बजे एटीएम बंद करने से कुछ देर पहले मैं केबिन से बाहर आया था। आशंका है कि उसी दौरान युवक एटीएम में घुसा होगा और अंदर बने केबिन में छिप गया होगा।
विज्ञापन


आरोपी युवक के पास थे कई तरह के हथियार
केबिन के अंदर से जिस युवक को पकड़ा गया है। उसके पास पुलिस को हथौड़ा, कटर मशीन, प्लास, पेचकस और अन्य कई तरह के हथियार थे। युवक ने एटीएम को काटकर कैश निकालने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे मशीन डैमेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
एटीएम के अंदर बंद होने और मशीन को डैमेज करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एटीएम के अंदर से कैश चोरी नहीं हुआ है।
- रामकरण, प्रभारी थाना लाइनपार, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed