{"_id":"65e6268f05c47df26f051487","slug":"the-swindler-asked-to-send-five-rupees-took-away-95-thousand-jhjhar-news-c-17-roh1019-374747-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ठग ने पांच रुपये भेजने को कहा, 95 हजार उड़ा लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ठग ने पांच रुपये भेजने को कहा, 95 हजार उड़ा लिए
Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। ओमेक्स सिटी के एक युवक को डाक अपडेट कराने का झांसा देकर किसी ने 95 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। कृष्णलाल शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। बोला, आपकी डाक रुक गई है। इसके लिए 5 रुपये भेजने पड़ेंगे। उसकी डाक आनी थी, इसलिए विश्वास हो गया। उसने पांच रुपये भेज दिए। इसके बाद 23 फरवरी को खाते से दो बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन