{"_id":"6939da5fabdf8ac3b60a4af4","slug":"the-students-set-up-stalls-related-to-vocational-and-technical-fields-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129266-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने व्यावसायिक व तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित लगाए स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने व्यावसायिक व तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित लगाए स्टॉल
विज्ञापन
10jjrp01- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजि
झज्जर। प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत पहला विद्यार्थी कॅरिअर मंच का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने फिजियोथैरेपिस्ट, सीए, पॉल्यूशन कंट्रोल इंजीनियर, मेंहदी आर्टिस्ट, नेल आर्टिस्ट, सब इंस्पेक्टर, सहित अनेक व्यावसायिक व तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित स्टॉल लगाए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरगढ़ शेर सिंह, रिलायंस मेट सिटी सीएसआर हेड रोमेल राजन, दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत सहायक प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन ने विद्यार्थियों के अलग-अलग कॅरिअर श्रेणी स्टॉलों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनके उत्साह को बढ़ावा दिया।
विद्यार्थियों ने भी अपने कॅरिअर संबंधित आकांक्षाओं के बारे में बताया और सवाल पूछे। बीईओ शेर सिंह ने कहा कि आप जिस आत्मविश्वास और समझदारी से अपने कॅरिअर के बारे में बता रहे हैं, इससे मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
रोमेल राजन ने बताया कि उन्हें कुछ स्टॉलों पर जाकर नए कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने सेना में अग्निवीर के अलावा टेरिटोरियल आर्मी के अवसर की भी जानकारी दी। प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन ने इतिहास से जुड़े कॅरिअर विकल्पों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर शिक्षिका सीमा, ऋतु, मनीषा, प्रतिभा मंथन टीम सदस्य मुजतबा, सुरभि, श्वेता, आमरीन मौजूद रहे।