फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The statue of Shaheed Prakash Sahrawat will be unveiled on 20th in village Jardakpur

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव जरदकपुर में शहीद प्रकाश सहरावत की प्रतिमा का अनावरण 20 को

Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The statue of Shaheed Prakash Sahrawat will be unveiled on 20th in village Jardakpur
बहादुरगढ़। दिसंबर 1999 में भारत-पाकिस्तान की सीमा के निकट कारगिल में शहीद हुए गांव जरदकपुर के जांबाज सैनिक प्रकाश सहरावत की नई प्रतिमा का अनावरण 20 दिसंबर को उनके गांव में किया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के 12 गांव के भंडारे का आयोजन भी किया गया है। यह जानकारी त्रिवेणी सैनिक संगठन बहादुरगढ़ के प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने दी।
विज्ञापन

छिकारा ने बताया कि शहीद प्रकाश सहरावत के नए स्मारक का निर्माण और समस्त अनावरण कार्यक्रम का आयोजन उनके भाई नरेश कुमार सहरावत ने किया है। बता दें कि गांव जरदकपुर निवासी रूपराम सहरावत के बड़े पुत्र प्रकाश सहरावत सेना की तृतीय जाट रेजीमेंट में थे और 20 दिसंबर 1999 को भारत-पाकिस्तान की सीमा के निकट कारगिल में शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण शनिवार 20 नवंबर को शहीद प्रकाश की 25वीं पुण्यतिथि तिथि के अवसर पर किया जा रहा है। त्रिवेणी सैनिक संगठन के प्रधान श्रीनिवास में बताया कि आसपास के गांवों से काफी संख्या में पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहेंगे और शहीद प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों व अन्य ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed