फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The state's first mixed team table tennis tournament begins today in Rohtak.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश का पहला मिक्स्ड टीम टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से रोहतक में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The state's first mixed team table tennis tournament begins today in Rohtak.
04...राजकीय स्नातककोतर महिला महाविद्यालय में मिक्स्ड टीम टेबल टेनिस टूर्नामेंट की जानकारी देते - फोटो : अमर उजाला
रोहतक। प्रदेश में पहली बार मिक्स्ड टीम टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। रोहतक के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 3 व 4 जनवरी को मिक्सड टीम टेबल टेनिस का टूर्नामेंट होगा। इसमें जिलास्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में करीब 16 टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि जिला प्रशासन, खेल विभाग व एसोसिएशन की ओर दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूलों की भी सहयोगी भूमिका रहेगी। प्रदेश व देश में मिक्स्ड टीम टेबल टेनिस मैच पहले नहीं हुए हैं। यह टूर्नामेंट यूरोपीय देशों में होते हैं।
विज्ञापन

विकास सैनी ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए 16 टीमें बनाई गई हैं। इनमें चार-चार खिलाड़ियों का ग्रुप बनाया जाएगा। टेबल टेनिस कोच भावना सैनी ने बताया कि टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुहाना सैनी, जुबीन कुमार, अवनीत दुआ, निकुंज अत्री, अवनी झांगू समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में एक टीम के अंदर एक पुरुष, एक महिला, अंडर-11 व अंडर-15 खिलाड़ी खेलेंगे। इससे सभी कैटेगरी के खिलाड़ियों के एक साथ खेलने से छोटे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा व साथी खिलाड़ी से खेल का अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed