फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The sound of Geeta will resonate in the district from November 29.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 29 नवंबर से जिले में गूंजेगी गीता की ध्वनि

Wed, 26 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The sound of Geeta will resonate in the district from November 29.
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झज्जर के तत्वावधान में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन होगा। तीन दिन जिले में गीता की ध्वनि गूजेंगी। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में गीता महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिदिन महोत्सव का शुभारंभ प्रतिदिन सामूहिक हवन-यज्ञ के साथ होगा। इस दौरान आध्यात्मिक उत्साह जगाने वाली शोभा यात्रा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्कूली व विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सेमिनार, प्रदर्शनी, क्राफ्ट मेला, ग्लोबल गीता श्लोक उच्चारण और अनेक धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। गीता महोत्सव जैसे आयोजन समाज को धर्म, कर्तव्य, नैतिकता और आत्मबल का संदेश देने वाला एक सांस्कृतिक अभियान है, जिसे जन-भागीदारी के माध्यम से भव्य रूप में मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed