फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The son-in-law who came to meet his wife and daughter was beaten by his in-laws

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्नी और बेटी से मिलने आए दामाद को ससुरालियों ने पीटा

Tue, 25 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law who came to meet his wife and daughter was beaten by his in-laws
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना के अधीन कसार गांव में अपनी पत्नी व बेटी से मिलने आए एक दामाद को ससुरालियों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में क्या कुछ सच्चाई है यह जांच का विषय है, लेकिन शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के बवाना निवासी पंकज ने बताया कि उसकी ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी। करीब एक महीना पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके आई थी। 23 फरवरी को वह अपनी पत्नी व बेटी से मिलने आया था। वह अपनी बेटी को गोद में लेकर खिला रहा था। उसने अपनी सास को कहा कि मेरी बेटी के मुंह पर एलर्जी कैसे हुई। आरोप है कि इसके बाद ससुर ने आकर पीछे से उसे लात मारी। इसी बीच एक व्यक्ति और आया और उन्होंने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। उसके ससुर ने कहा कि पिस्टल निकालकर लाओ और फिर उसके ससुर के भाई ने पिस्टल लगाई। वह उन सभी से बचकर बाहर आया। आरोप है कि ससुर ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed