फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The shopkeeper opened fire on the rogue who came to attack

हमला करने आए बदमाश पर बचाव में दुकानदार ने चलाईं गोलियां

Thu, 04 Mar 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper opened fire on the rogue who came to attack
दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
। बीकानेर चौक पर बुधवार देर शाम को बदमाश ने दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चलने से वह कामयाब नहीं हो सका। दुकानदार ने अपना बचाव करते हुए काउंटर में रखा रिवाल्वर निकाल कर बदमाश पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि बदमाश को हाथ और कमर में गोली लगी है। वारादत के बाद बदमाश बाइक लेकर साथ लगती गली में घुसा गया, लेकिन वह बाइक लेकर गिर गया। उसके साथ एक अन्य बदमाश के होने ही बात कही जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरी गेट निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रेमचंद पतंजलि प्रोडक्ट की दुकान का संचालक है। उसने बीकानेर चौक के पास दुकान की हुई है। धर्मेंद्र ने कहा कि युवक मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उसने कट्टे से दो बार उस पर गोली चलाने का प्रयास किया है, लेकिन गोली नहीं चली। जिससे वह बच गया। बचाव में उसने गोली चलाई। धर्मेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। वह दादरी तोए गांव निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।

 दुकानदार पर पिस्तौल तानता बदमाश। संवाद

दुकानदार पर पिस्तौल तानता बदमाश। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed