फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The second,class, student, rape, PTI

दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ पीटीआई ने किया दुराचार

Sat, 20 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
The second,class, student, rape,  PTI
क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ पीटीआई द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सात वर्षीय पीड़ित छात्रा के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी दादनपुर निवासी सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घटना 20 दिन पूर्व की है लेकिन मामला उस समय उजागरहुआ जब बच्ची ने अपने अभिभावकों से पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसने रोते हुए स्कूल जाने से भी मना कर दिया।

आरोप है कि गांव के निजी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ स्कूल के  ही पीटीआई ने 20 दिन पूर्व दुराचार किया।

पुलिस पीआरओ चमन लाल के अनुसार बच्ची को स्कूल जाने के लिए मां ने कहा तो बच्ची ने उस स्कूल में नहीं जाने की बात कही।

बच्ची की मां ने उसे बहला-फुसलाकर सारी बात पूछी। उसी दौरान ही बच्ची ने अपनी मां के सामने सारी बात बताई। दुराचार की बात सामने आने पर महिला ने अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला पुलिस के संज्ञान में लाए जाने के बाद पहले तो पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वारदात के आरोपी गांव दादनपुर के सौरभ के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed