{"_id":"616dce11b984dc006e5f2893","slug":"the-robbery-in-the-houses-by-taking-the-woman-hostage-in-broad-daylight-jhjhar-news-rtk627406135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े महिला को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े महिला को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। खेड़ी कुमार गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर उसे बेहोशी की हालत में अलमारी में बंद कर दिया। परिजनों को करीब ढाई घंटे बाद पता चला तो महिला की तलाश शुरू की। जिसके बाद महिला अलमारी के अंदर बेहोशी की हालत में मिली। उस समय महिला का मुंह व हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह बेहोशी की हालत में थी। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
खेड़ी कुमार गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पानी का आरओ प्लांट लगवाया हुआ है। वह सोमवार की सुबह प्लांट पर गए हुए थे और उसकी पत्नी रितु बेटी जीया को स्कूल वैन में बैठाने के लिए रोड पर गई हुई थी। जब वह बेटी को वैन में बैठा कर वापस आई और किचन में गई तो पीछे से किसी व्यक्ति के आने का आभास हुआ। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो व्यक्ति ने कपड़ा लगा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बदमाशों ने बेहोशी की हालत में हाथ, पैर व मुंह को बांधकर उसे अलमारी में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाश घर में रखे करीब 60000 रुपये, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
प्रदीप का कहना है कि यह है मामला सुबह करीब 8:30 बजे का है। जब सुबह करीब 11 बजे उसकी मां घर पर आई तो उसने देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जिसकी जानकारी मां ने प्रदीप की भाभी को भी दी और दोनों ने रितु की तलाश शुरू की तो वह बेहोशी की हालत में हाथ पैर बंधी अवस्था में अलमारी के अंदर मिली। प्रदीप भी इसी दौरान घर पहुंच गया था। उन्होंने रितु को अलमारी से बाहर निकालकर उसे होश में लाया। जिसके बाद मामले की जानकारी दुजाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।