फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The responsibility of resolving 200 complaints on the shoulders of 12 personnel

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 कर्मियों के कंधों पर 200 शिकायतों के समाधान का जिम्मा

Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of resolving 200 complaints on the shoulders of 12 personnel
झज्जर। गर्मी और आंधी बारिश के मौसम में फाल्ट अधिक होते हैं। घंटो बिजली गुल रहती है। लाइनों में आने वाली तकनीकी खराबी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए शिकायत केंद्र की व्यवस्था की है। यहां रोजाना 200 शिकायतें आ रही हैं लेकिन उनका समाधान करने का जिम्मा केवल 12 कर्मचारियों के कंधो पर हैं। ऐसे में बाधित आपूर्ति ठीक करने में तीन घंटे तक लग जाते हैं। यदि समस्या एक या दो लोगों की है तो उनकी शिकायत का समाधान में 10 से 12 घंटे भी लग जाते हैं।
विज्ञापन

के मौसम में बिजली कटों की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 70 हजार की आबादी वाले शहर की जिम्मेदारी 12 तकनीकी कर्मचारियों के कंधों पर है। बिजली वितरण निगम की तरफ से बनाए गए शिकायत केंद्र पर डेढ़ सौ से 200 शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों के समाधान के लिए शहर में तीप शिफ्ट में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर इनमें से यदि एक या दो कर्मचारी भी एक साथ छुट्टी पर हों तो समस्या और अधिक बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर बंद होना, फ्यूज उड़ना, जम्फर उड़ना, लाइनों के तार टूटना सामान्य बात है। सामूहिक समस्याओं का सामान्य दिनों में जहां डेढ़ से 2 घंटे में निदान हो पाता है, वहीं जिस दिन मौसम खराब हो आंधी और बारिश आ जाए तो लाइनों की मरम्मत का कार्य करीब 2 से 3 घंटे में हो पाता है। जबकि किसी उपभोक्ता की व्यक्तिगत बिजली प्रभावित हो तो उसे 10 से 12 घंटे तक इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ता है क्योंकि बिजली निगम की तरफ से सबसे पहले सामूहिक शिकायतों का निदान किया जाता है और व्यक्तिगत समस्याओं को प्राथमिकता उसके बाद दी जाती है। ऐसी स्थिति में गर्मी के मौसम में लोगों की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शहर में बाधित रही बिजली
सोमवार को शहर के कई हिस्सों की बारिश के कारण बिजली प्रभावित रही। शाम चार बजे के बाद सुबह तक केवल दो कर्मचारी ही बिजली की लाइनों की ठीक रने में जुटे रहे। शिकायत केंद्र पर बार-बार फोन करने पर यही कहा जा रहा था कि दो कर्मचारी ही काम कर रहे हैं जब नंबर आएगा उस समय ही बिजली व्यवस्था ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तीन माह के मांगे 120 कर्मचारी, नहीं मिली मंजूरी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी क्षेत्र के 12 मंडलों में 10-10 अस्थाई कर्मचारी नियुक्त करने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई है लेकिन फिलहाल इनको नियुक्त करने की मंजूरी नहीं मिल पाई है। निगम ने जून, जूलाई व अगस्त में बिजली की लाइनों की मरम्मत के लिए अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। बिजली निगम की तरफ से 1912, 1800180550, 9354365802 नंबर शिकायत के लिए जारी किए हुए हैं।


- लोगों की प्रतिक्रिया :
सोमवार को बारिश के कारण वार्ड नंबर 2 की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब 4 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी।
- रमित सैनी।
शहर के वार्ड नंबर 17 में रात के समय ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। बार-बार शिकायत करने के बाद भी काफी समय तक कर्मचारी नहीं आए
- पंकज कुमार।
शहर के आर्य नगर में बारिश के बाद सोमवार की रात को बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। ट्रांसफार्मर से समस्या आई थी।
-प्रवीन कुमार
शहर के वार्ड नंबर 11 में रात को बिजली गुल हो गई थी। रात को कुछ देर बाहर बैठकर बिताई जिससे मच्छरों से भी दो-चार होना पड़ा।
- सतीश कुमार
सोमवार को जब बारिश आई उसके बाद कई घंट बिजली नहीं आई इनर्वटर बंद हो गया। कई घंटे तक परेशान रहना पड़ी। मध्यरात्रि के बाद बिजली आई।
- सोनिया वार्ड 13
देशवाल कॉम्पलेक्स में बिजली की समस्या को लेकर देर रात तक शिकायत करते रहे, लेकिन काफी समय बाद बिजली की लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू की गई।
- अनमोल
-------
जिस दिन मौसम खराब हो उस दिन समस्या आती है। निगम के मुख्यालय स 120 अस्थाई कर्मचारी नियुक्त करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। इनके आने के बाद काफी हर तक राहत मिल जाएगी।
- प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed