{"_id":"678aba2a3e4ab205220102a3","slug":"the-railway-station-started-looking-new-after-renovation-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112319-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीनीकरण होने से नए लुक में नजर आने लगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीनीकरण होने से नए लुक में नजर आने लगा रेलवे स्टेशन
Sat, 18 Jan 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का चल रहा कार्य। संवाद
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। अब रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आने लगा है। फिलहाल ग्राउंड फ्लोर का कार्य पूरा हो गया है।
प्रथम तल का कार्य चल रहा है। स्टेशन के बाहर जहां एक तरफ बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर बड़े पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में कार्य पूरा हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर पहले फेज में 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण हो रहा है।
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के लिए यहां बने क्वार्टर को तोड़ने का काम जारी है। वहीं सड़क बनाने का कार्य भी चल रहा है। पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को अति सुंदर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया का विस्तार किया जाएगा।