{"_id":"67cdf4d5cedabe8c5d0183c5","slug":"the-problem-of-sewer-overflow-is-not-being-resolved-in-dharm-vihar-colony-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113404-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं हो रही दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं हो रही दूर
Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : धर्म विहार कॉलोनी में सड़क पर जमा सीवर का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-18 के अंतर्गत आने वाली धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से लोग काफी परेशान है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यह समस्या कोई एक-दो महीनों से नहीं बल्कि साल भर से भी ज्यादा समय हो चुका है।
धर्म विहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रीतम, रणबीर सिहं ने बताया कि कॉलोनीवासी पिछले एक वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं और सीवर का गंदा पानी गली में भरा हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय लटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की मुख्य गली में यह समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। घर से निकलते ही लोगों का पहला पैर गंदे पानी में पड़ता है। गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बनेगा।
लोगों का कहना है कि प्रशासन उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए। ताकि वे अपना जीवन अच्छे ढंग से बिता सकें। लोगों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यहां पर अधिकारियों और नेताओं ने दौरा न किया हो, लेकिन समस्या बनी रहती है।