फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The problem of sewer overflow has been there in Dev Nagar Colony for two years, people are troubled

Jhajjar-Bahadurgarh News: देव नगर कॉलोनी में दो साल से बनी है सीवर ओवरफ्लो की समस्या, लोग परेशान

Sun, 04 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The problem of sewer overflow has been there in Dev Nagar Colony for two years, people are troubled
-फोटो 59 : देव नगर कॉलोनी में सीवर ओरवफ्लो की वजह से जमा गंदा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर आईटीटाई के सामने स्थित देव नगर कॉलोनी के लोग पिछले दो वर्षों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या अब उनके लिए आफत बनती जा रही है। समस्या के समाधान के लिए न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई ध्यान दे रहे हैं। अब गर्मी के मौसम में कॉलोनी में लोगों को बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

यहां के निवासी महेंद्र, विनोद कुमार, सुधीर ने बताया कि देव नगर कॉलोनी की गली नंबर-1 में पिछले दो साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहराई हुई है। सीवर का गंदा पानी गली के बिल्कुल मुंहाने पर जमा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्गों को। बारिश के मौसम में तो समस्या ओर ज्यादा गहरा जाती है। हालात ये है कि पिछले काफी समय से सीवर का पानी मोटर द्वारा निकाला जा रहा है। सीवर के गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। आईटीआई के सामने नाला ओवरफ्लो की समस्या गहराई हुई है। नाला जगह-जगह अवरूद्ध है। ऐसे में बरसात के मौसम में समस्या और ज्यादा गहरा सकती है। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्पेशल रिपेयर का काम किया जा रहा है। ऐसे में सड़क पर नाले का पानी जमा रहने के कारण यहां सड़क पर गड्ढे बनने व टूटने का संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन




देव नगर गली नंबर-1 में पिछले दो साल से मोटर द्वारा सीवर का पानी निकाला जा रहा है। गंदा पानी झज्जर रोड से गुजर रही अमृत योजना की लाइन में डाला जा रहा है। जब यह लाइन अवरूद्ध होती है तो उसका गंदा पानी गली में जमा होने के साथ झज्जर रोड से गुजर रहे नाले में भी ओवरफ्लो हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मुलाकात की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सीवरों की सफाई के लिए दो करोड़ का टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बलराम दलाल, पार्षद, वार्ड 26, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed