फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The price of trust is Rs 47.62 lakh, fraud in the name of investment

Jhajjar-Bahadurgarh News: भरोसे की कीमत 47.62 लाख, निवेश के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The price of trust is Rs 47.62 lakh, fraud in the name of investment
झज्जर। तलाव रोड पर रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ निवेश करने पर लाभ का झांसा देकर 47 लाख 62 हजार 420 रुपयों की ठगी कर ली। प्रदीप मूल रूप से चरखी दादरी के गांव भागवी के रहने वाले हैं। पुलिस ने थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में वह टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जुड़े थे जहां लोगों को निवेश करने पर लाभ दिया जाता था। ग्रुप में लोग लाभ की बात करते रहते थे तो उन्हें भी लालच आ गया। उनको दो व्हाट्सएप नंबर दिए और कहा कि कंपनी अलग-अलग जगह लोगों का रुपये निवेश करती है।
विज्ञापन

शेयर मार्किट, लीगल ऑनलाइन गेम्स, क्रिप्टो मार्किट, फोरेक्स शेयर मार्किट पर पैसों को पूरा रिस्क मैनेजमेंट के साथ विश्लेषण करके निवेश किया जाएगा। वह उनकी बातों में आ गए और हाई रिस्क वाले ऑप्शन को चुन लिया। इसके बाद वह उनके बताए खातों में पैसे डालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बीच में वह लाभ भी देते थे। इसके बाद उन्होंने और पैसे निवेश करने से मना किया तो रुपये निकालने के लिए अलग-अलग तरीके के चार्ज बताने लगे। तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed